परी शर्मा , मंडी – आयुष विभाग प्रदेश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच कर रहा है। इसी कड़ी में गोहर खंड की बस्सी पंचायत में 24 ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच की गयी । आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बस्सी में कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकेश ठाकुर ने बताया की सप्ताह में एक बार हर पंचायत में महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच की जा रही है । इस दौरान जिन महिलाओं में स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी समस्या पायी जाती है उनके उपचार के लिए चिकित्सक उचित दिशा निर्देश जारी करते हैं। यह कार्यक्रम हर पंचयात में पूरे अगस्त माह में चलाया जाएगा ।
बस्सी में 24 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच
Leave a comment
Leave a comment
