भाजपा पदाधिकारियों की छोटी टोली से की मंत्रणा और दिए चुनावी टिप्स
कहा मिशन रिपीट ही हो केवल मात्र लक्ष्य
परी शर्मा, मंडी – मंडी प्रवास के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर क्षेत्र प्रभारी सौदान सिंह ने संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के चार मंडलों के पदाधिकारियों से बैठक की । इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र बहुत मजबूत हैं और पिछले चुनावों में इस जिला की सभी सीटें भाजपा ने बड़े अंतर से जीती हैं। इस बार भी पिछला इतिहास दोहराया जाएगा और मिशन रिपीट में संगठनात्मक जिला सुंदरनगर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा की बूथ स्तर से लेकर केन्द्रीय नेतृत्व तक भारतीय जनता पार्टी अत्यंत मजबूत है और कोई भी राजनैतिक दल इसका सामना नहीं कर सकता परंतु कार्यकर्ता को निरंतर क्रियाशील रहना चाहिए और चुनावों में अपना शत प्रतिशत देने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए।
