हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)- हमीरपुर ज़िला के टौणीदेवी ब्लॉक के उहल क्षेत्र में डायरिया के कुछ मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया हैं । स्वास्थ विभाग में लोगों से पानी को उबालकर पीने की सलाह दी है. साथ ही जल शक्ति विभाग को भंडारण टैंको की सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा है ।
सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने दी जानकारी
सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि क्षेत्र में डायरिया के मामले सामने आए हैं और करीब आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे और सभी अब ठीक हो गए हैं ।उन्होंने बताया कि डायरिया फैलने के मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने इलाके के 15 गांव की विभाग ने स्कैनिंग कर इन मामलों को जांचने का काम शुरू कर दिया है । ऐसा माना जा रहा है कि गंदा पानी पीने की वजह से लोगों में डायरिया फैला है । स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी गांव में जाकर लोगों को जागरूक करके उन्हें पानी उबाल कर पीने की सलाह दे रही है । लोगों को किसी भी शंका होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाने को कहा गया है ।
15 गांव की स्कैनिंग, पानी उबालकर पीने की दी सलाह
सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि टौणीदेवी इलाके में डायरिया के कुछ मामले सामने आए हैं । संबंधित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। करीब 15 गांव में इन मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कैनिंग का काम किया है । इस पूरे मामले पर विभाग पूरी नजर रखे हुए हैं । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करें और अपने पानी की टंकियां को साफ रखें । उन्होंने जलशक्ति विभाग व शिक्षा संस्थानो से कम से कम साल में दो बार उनकी सफाई प्रॉपर ढंग से करने व इसका रिकॉर्ड मेन्टेन करने का आह्वान किया, ताकि गंदे पानी की वजह से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके ।
