बिलासपुर /सुभाष ठाकुर- कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बाद अब चौथी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि अभी तक इस लहर की संभावना नहीं जताई जा रही है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य अधिकारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी परिस्थिति में आसानी से निपटा जा सके।
कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई चर्चा
गुरूवार को प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों की उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि हर व्यक्ति का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं, जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है वह स्वयं भी अपना टीकाकरण करवाने के लिए आगे आएं। इसके अलावा यदि किसी तरह के इस बीमारी के लक्ष्ण लगते हैं तो लोग टैस्ट जरूर करवाएं। वहीं, कोरोना महामारी को लेकर सतर्क रहें। लोगों को भी कोरोना महामारी को लेकर कोरोना महामारी के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने के निर्देश हैं। ताकि यदि कोरोना महामारी की चौथी लहर आती है तो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आसानी से निपट सके।
बता दें कि इससे पहले भी कोरोना महामारी ने दो साल लोगों को खूब परेशान किया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के चलते साकारात्मक परिणाम रहे हैं। वहीं, अब चौथी लहर की संभावना को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। लोगों से आग्रह किया है कि लोग नियमों का पालन करें।
