हमीरपुर :अरविंदर सिंह (TSN)-स्कूली बच्चों में मंप्स के केस आना फिर से शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को हमीरपुर ज़िला के भोरंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बच्चों में इस रोग के बारे में सूचित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएमओ समेत स्कूल मे 250 के करीब विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 10 केस मंप्स के पाए गए।
हमीरपुर शहर के साथ लगता कई स्कूलों में मंप्स के मामले
सीएमओ हमीरपुर डॉ आर के अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ विभाग ने स्कूल प्रशासन को कहा है कि अगर किसी बच्चे में मंप्स के लक्षण पाए जाते है तो उसे एक सप्ताह तक स्कूल से छुट्टी दी जाए । गौरतलब है कि हमीरपुर शहर के साथ लगता कई स्कूलों में मंप्स के मामले सामने आए थे और स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे कि संक्रमण से पीड़ित बच्चों को स्कूल प्रशासन के द्वारा छुट्टियां दी जाए इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि 250 के करीब विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई और 10 बच्चों को मंप्स पाया गया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और चिकित्सकों से समय-समय पर परामर्श लेने के आदेश दिए गए।उन्होंने बताया कि मंप्स एक गंभीर वायरल संक्रमण होता है, जिसमें लार ग्रंथियों में दर्दनाक विस्तार हो जाता है। इसके लक्षण ठंड लगना, सिरदर्द, भूख का कम हो जाना, बुखार और बीमार महसूस करना शामिल है। इसके बाद लार ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने से हवा में मिली छोटी-छोटी बूंदों के बीच सांस लेने या संक्रमित लार से दूषित वस्तुओं के सीधे संपर्क में आने से बच्चे मंप्स से संक्रमित हो जाते हैं।
