अनिल कुमार,किन्नौर: रेड रिबन क्लब के छात्रों के बीच जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग किन्नौर की ओर से डाइट रिकांगपिओ में करवाई गई। इस प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज रिकांगपीओ, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान किन्नौर व ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज रिकांगपिओ की करिश्मा राणा व साक्षी नेगी प्रथम,जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान किन्नौर के लीला धर व भव्य दत्ता दूसरे स्थान पर ओर ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकोंगपिओ की छत्रक हेम लता व ईशा तीसरे स्थान पर रहे।
विजेताओं को प्राचार्य जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान किन्नौर कुलदीप नेगी व जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तहसीन ने पुरुस्कृत किया। डॉ. तहसीन ने बताया कि जिला में प्रथम आए है करिश्मा व साक्षी राज्य स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
