कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के तीसरे दिन कुल्लू के ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में 8,000 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर महा नाटी (लोक नृत्य एवं गायन) डालेंगी। इस दौरान इन महिलाओं की ओर से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने, नशा मुक्ति और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। रथ यात्रा में महिलाएं कुल्लवी पट्टू और धाठू लगाकर आएंगी।
वाद्ययंत्रों की थाप पर ये महिलाएं नाटी डालेंगी। महानाटी के लिए चुनाव आयोग सदस्य भी कुल्लू में मौजूद रहेंगे। महिलाओं के हाथों में स्लोगन भी रहेंगे। कुल्लवी बोली में इन स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। महानाटी के तीन सर्कल बनाए जाएंगे। एक सर्किल में चुनाव में मतदाता जागरूकता के संबंध में संदेश दिया जाना है।
दूसरा नशा मुक्त कुल्लू हमारा संकल्प का संदेश, जबकि तीसरे सर्कल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश महिलाओं की ओर से दिया जाएगा। महानाटी को सफल बनाने के लिए दो सौ स्वयंसेवी भी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता पर जोर दिया जाएगा।
