शिमला : कमल भारद्वाज- रामनवमी आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है।। राजधानी शिमला में भी रामनवमी पर कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी । काफी तादाद में लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे ।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल भी कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पर पूजा अर्चना की । उन्होंने कहा कि आज रामनवमी है , भगवान राम के जो आदर्श हैं उनकी समाज और मान्यता के लिए आज उनकी बहुत बड़ी आवश्यकता है। भगवान राम के जो आधार है उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए ।
कोविड के मामलों को लेकर एहतियात बरतें लोग
वहीं प्रदेश में बढ़ रहे कोविड मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड मामलों में वृद्धि हुई है लेकिन स्थिति अभी कंट्रोल में है । ऐसे में लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाना होगा तभी वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी पुरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स पर रखे लोगों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से नौकरी पर मंडरा रहे खतरे को लेकर कहा है कि जरूरत मंद स्टॉफ की सेवाए जारी रखने पर विचार किया जाएगा। बता दे कि
बीते 24 घंटों में 255 कोविड एक्टिव मामले सामने आए हैं । जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। ।
