By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अमरोहा गांव का गरीब परिवार खस्ताहाल मकान में रहने को मजबूर..ना पीएम ना सीएम आवास योजना का मिल लाभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अमरोहा गांव का गरीब परिवार खस्ताहाल मकान में रहने को मजबूर..ना पीएम ना सीएम आवास योजना का मिल लाभ
himachalNews

अमरोहा गांव का गरीब परिवार खस्ताहाल मकान में रहने को मजबूर..ना पीएम ना सीएम आवास योजना का मिल लाभ

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/30 at 3:29 PM
Share

बीबीएन: जगत सिंह- कहने को तो प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने के लिए पीएम आवास योजना, सीएम आवास योजना नाम की कई योजनाएं चलाई हुई है लेकिन इन योजनाओं का लाभ जिन गरीब परिवारों को मिलना चाहिए , उन्हें नहीं मिल रहा है ।

ताजा मामला दून विधानसभा क्षेत्र की नालका पंचायत के अमरोहा में सामने आया है, जहां पर आजादी के 75 वर्ष बाद भी एक गरीब परिवार मौत के साए में जीने को मजबूर है । पूरे परिवार को हर समय खस्ताहाल मकान के गिरने व छत के गिरने का खतरा बना रहता है और पूरा परिवार एक एक पल खौफ में जी रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा पंचायत प्रधान से लेकर स्थानीय प्रशासन, विधायक तक सीएम आवास योजना या पीएम आवास योजना के तहत मदद की गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने भी इनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।

पीड़ित ने कहा किसी भी विधायक व प्रधान ने नहीं सुना उनका दर्द

पीड़ित बुजुर्ग महिला प्रेमी देवी ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ 25 वर्षों से इस कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि मकान की छत के खस्ता हालत में है और कभी भी छत के टूटने का उन्हें खतरा बना हुआ है । प्रेमी देवी का कहना है कि उन्होंने इस बारे में पंचायत प्रधान और दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक से व स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगाई , लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और आलम यह है कि आज भी वह खस्ताहालत मकान में रहने को मजबूर है । उन्होंने प्रदेश सरकार से मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

इस बारे में स्थानीय समाजसेवी पारस का कहना है कि बीपीएल कार्डो का फायदा वह लोग ले रहे हैं जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर है और गाड़ियों और बड़े-बड़े कोठियों वाले लोग उनका फायदा ले रहे हैं ,लेकिन इस गरीब परिवार को बीपीएल परिवार से भी वंचित रखा गया है और ना तो इन्हें आज तक सीएम आवास योजना के तहत मदद मिली है और ना ही पीएम आवास योजना के तहत मदद मिली है । उन्होंने भी प्रदेश सरकार से जल्द गरीब परिवार को आवास योजना के तहत मदद देने की मांग उठाई है।

TAGGED: BBN, BBN poor family of Amroha village is forced to live in a dilapidated hous
Chandrika March 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बददी कोटला हरिपुर मार्ग में ट्रक ने कार को मारी टक्कर.. तालाब में गिरी कार
Next Article राम नवमी पर कालीबाड़ी मंदिर पहुचे स्वास्थ मंत्री धनीराम शांडिल, की पूजा अर्चना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?