संजीव महाजन,नूरपूर: स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ. धनी राम शांडिल ने रविवार को नूरपुर के सिविल अस्पताल का दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों, डॉक्टरों ओर स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की ओर अस्पताल में मुहैया करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं बारे जानकारी ली ।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना ओर उनके स्वस्थ होने की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शडिल ने कहा कि अस्पताल में बेहतर प्रबंध हैं। उन्होंने डाक्टरों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल में सभी जरूरी चीजें ओर स्टॉफ उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि मरीजों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
