संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक के गांव खज्जन में भगवान पर आस्था विश्वास रखते हुए बाबा बालक नाथ के भक्तों ने अपने गांव के मंदिर से लेकर दियोट सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर तक पैदल यात्रा का रविवार को शुभारंभ किया। यहां पैदल यात्रा 190 किलोमीटर की होगी जिसमें सभी भक्त रोजाना 30 से 40 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। इस यात्रा में गांव के बच्चों, युवाओं से बुजुर्ग तक शामिल हैं। यात्रा के दौरान भोजन या कोई ज्यादा पैदल नहीं चल सकता हो तो उसका इंतजाम भी किया गया हैं। यह यात्रा एक सप्ताह तक यूं ही पैदल चल कर बाबा के धाम पहुंचेगी।
पुजारी दीप मेहरा ने बताया कि यह सिद्ध बाबा बालकनाथ का मंदिर नूरपुर के गांव खज्जन में तकरीबन 15-18 साल पहले बनाया गया हैं। हमें बाबा की सेवा करते हुए पांच साल हो गए हैं बाबा जी स्वयं यहां विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि यह पहली बार हैं जब इस तरह की पैदल यात्रा यहां खज्जन गांव से पैदल दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ के दर तक जा रही हैं। तकरीबन 35 से 40 किलोमीटर रोज पैदल यात्रा करते हुए रास्ते में जहां भी रुकना होगा वहां पर सभी श्रद्धालुओं के खाने पीने रहने के इंतजाम किया गया हैं। एक सप्ताह इसी तरह पैदल यात्रा करते हुए हम सब बाबा बालकनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर बाबा बालकनाथ का झंडा वहां चढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि वह एक बार अकेले भी यह पैदल यात्रा करते हुए बाबा बालकनाथ मंदिर तक गए हैं पर इस बार उनके साथ बाबा की संगत भी साथ जा रही हैं । उन्होंने बताया कि बाबा बालकनाथ कलयुग के अवतार हैं। कलयुग में नाम आधार , सत्य की नाव डगमगाती जरुर है पर उसको कोई डूबों नहीं सकता।
