By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कल से पटरी पर लौटेगी स्वास्थ्य व्यवस्था. सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने लिया ये फैसला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > कल से पटरी पर लौटेगी स्वास्थ्य व्यवस्था. सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने लिया ये फैसला
healthhimachal

कल से पटरी पर लौटेगी स्वास्थ्य व्यवस्था. सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने लिया ये फैसला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/20 at 8:49 PM
Share

शिमला,20 अगस्त (TSN)-शिमला में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौट जाएगी। बुधवार से शहर के विभिन्न अस्पतालों में रुटीन चेकअप शुरु हो जाएंगे।शिमला के आईजीएमसी, डीडीयू व केएनएच में आज से मरीजों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।मंगलवार को सेमडिकोट द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ एक बैठक की गई। इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा डॉक्टरों की विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है। जिसके बाद डॉक्टरों ने काम पर लौटने का फैसला लिया है।

IGMC,KNH,DDU में लगेंगी ओपीडी,होगा रुटीन चेकअप

बुधवार को पूरा दिन डॉक्टर नियमित सेवाएं देंगे, लेकिन ड्यूटी के बाद शाम साढ़े 4 बजे डॉक्टरों द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इससे पहले डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अस्पतालों में 13 अगस्त से रेज़िडेंट डॉक्टर व प्रोफेसर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रे*प व म*र्डर के विरोध में हड़ताल पर चल रहे थे। इस दौरान अस्पतालों में सिर्फ आपातकाल में आने वाले मरीजों का ही इलाज किया जा रहा था। आईजीएमसी अस्पताल में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई थी। लेकिन अब एक सप्ताह बाद फिर रुटीन चेकअप शुरु हो जाएंगे।एचएमओए के अध्यक्ष डॉ बलवीर वर्मा ने कहा कि अस्पतालों में बुधवार से स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रुप से चलेंगी। सभी डॉक्टर कार्य पर लौटेंगे। अस्पतालों में रुटीन चेकअप शुरु हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री से मिलकर बताई अपनी समस्याएं

कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रे*प और म*र्डर के विरोध में मंगलवार को IGMC अस्पताल से दो छात्रों रेजिडेंट डॉक्टर और शिक्षक डॉक्टर ने प्रदेश सचिवालय शिमला तक मार्च निकाला। इस दौरान डॉक्टर ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और चिकित्सकों के विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। सचिवालय में शिक्षक डॉक्टर संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष अपनी मांगें रखी।राज्य मेडिकल और डेंटल कॉलेज टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर वर्मा ने कहा कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुआ अपराध दुर्भाग्यपूर्ण है.उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेडिकल और डेंटल कॉलेज शिक्षक और छात्रों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी है उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है उन्होंने कहा कि मेडिकल और डेंटल कॉलेज टीचर एसोसिएशन मुख्यमंत्री के साथ है।

TAGGED: Shimla health department
Chandrika August 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस नारी न्याय सम्मान कार्यक्रम.. अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महिलाओं को किया सम्मनित
Next Article बालूगंज क्रॉसिंग के पास फिर से हुआ लैंडस्लाइड.. डीसी की अध्यक्षता में होगी आपातकालीन बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?