बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर के कंदरौर में पंचायत घर के समीप सोमवार को देर रात भारी भूस्खलन हुआ है l इस घटना में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया है l
मकान के परिसर में खड़ा एक ट्रैक्टर भी मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है।यहां बिजली की लाइन के खंभों को भी बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है l बिजली विभाग ने कोई बड़ा हा+दसा घटित होने से बचाव के लिए बिजली की सप्लाई बंद कर बिजली के खंभों को अन्य स्थान पर परिवर्तित करने के प्रति घटनास्थल का निरीक्षण कर योजना बनाई है l इस घटना में सुरेंद्र सिंह ठाकुर का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि दलीप सिंह का ट्रैक्टर चट्टानी मलबे की चपेट में आने से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है l गनीमत रही कि घटना के समय उस स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था l घटना स्थल की बगल में पंचायत घर का भवन मलबे की चपेट में आने से बाल -बाल बचा है l घटना स्थल पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्वेक्षण किया है l चांदपुर हल्का पटवारी शिल्पा ने बताया इस घटना में करीब 25 लाख रुपए का आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचा है l ग्राम पंचायत कंदरौर की प्रधान सोमा देवी, पूर्व प्रधान कुलदीप धीमान, ग्राम पंचायत चांदपुर के पूर्व उप प्रधान देवी राम व ग्रामीणों ने साक्षी से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को मुआवजे के तौर पर जल्द फ़ौरी राहत प्रदान की जाए l
