बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर हीरापाल सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश में जितने भी उद्योग, पन्नबिजली परियोजनाएं स्थापित हुई हैं , उनमे अभी तक स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की कोई ठोस नीति नही बन पाई। आज तक जितनी भी सरकारें रही विस्थापितों के साथ खिलवाड़ करती रहीं है।
हीरापाल सिंह ने कहा कि लैंडलूजर के नाम पर पुनर्वास को लेकर नेता व अधिकारी कंपनियों से मिलजुल कर लूट पाट करते रहे। उन्होंने कहा कि सीमेंट उद्योग बरमाना या फिर कोलडैम व भाखड़ा ऑस्टीज के नाम पर राजनीति होती रही है। नेताओ , अधिकारियों को परियोजनाओं के प्रबंधन से महंगी गाड़िया व उनके आने जाने के लिए कार्यालय के लिए सजावट का सामान , महंगे उपकरण मिल जाते है। कोल डैम परियोजना के लाभांश से एक प्रतिशत राशि का अभी तक जिलाधीश के कार्यालय से सूची नही बन पाने के कारण अधर में लटका है।
