भावना शर्मा: प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। भारी बारिश प्रदेश भर में हो रही है जिसके चलते काफी ज्यादा नुकसान भी प्रदेश में हो रहा हैं। नदी नाले पूरी तरह से उफान पर हैं। भूस्खलन के साथ ही नदियों का जलस्तर बढ़ने से जलभराव जैसी स्थिति प्रदेश में बनी हुई हैं। इन्हीं हालातों के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से 10 और 11 जुलाई को प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रदेश वासियों से अपील की हैं कि नदी नालों के पास जाने से लोग बचे। प्रशासन अलर्ट पर हैं। एतिहात बरतने व लोगों को जागरूक करने के प्रशासन को सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 24 घंटे में प्रदेश में और अधिक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है ऐसे में लोगों से यही अपील है कि वह अपने घरों में सुरक्षित रहें।
प्रदेश में शनिवार से ही भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नालों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई हैं। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। जिला की नदियां उफ़ान पर हैं। क़ई जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया हैं और कहीं घर गिरने से लोगों की मौत की सूचना भी मिली हैं। बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा,कुल्लू में बारीश ने तबाही मचा रखी हैं।वहीं शिमला में भी कहीं भूस्खलन तो कहीं पेड़ गिरने की घटनाएं भारी बारिश की वजह से हो रही हैं।
