बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -हिमाचल में भारी बारिश ने तबाही मचाकर जीवन असत व्यसत कर दिया है । बिलासपुर जिला के स्वारघाट, नैनादेवी और पंजाब सीमा से सटे च़ंगर क्षेत्र में भी कई स्थानों पर बारिश से लैंडस्लाइड हो गया है । जिसके चलते भाखडा डैम के निकट पुलिस चौकी के पास भारी लैंडस्लाइड हूआ है । इससे भाखडा, नैनादेवी मार्ग
पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है ।
रेलवे निर्माण मे लगी मैक्स इंफ्रा कंपनी कि साईडों पर भी बारिश से काम प्रभावित हुआ । काम पर लगी मशीनरी पानी में डुबती नजर आई तो दूसरी ओर नैनादेवी में लोगों के घरों में पानी घुस गया । साथ लगते श्री आनंदपुर साहब कि सड़कें और बाजार में पानी ही पानी हो गया है और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुशकिल हो गया । अगर बारिश का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो किसी बडे नुकसान होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता ।
