बीबीएन :जगत सिंह -नालागढ़ में भी बारिश और तेज तूफान के कारण तबाही मची हुई है । तेज बारिश और तेज तूफान के कारण नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 के एक मकान पर पेड़ गिर गया ।
पेड़ गिरने के कारण मकान के अंदर रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई है । अगर घरवाले मौका रहते बाहर निकलते तो लोगों को बड़ा जानी नुकसान भी हो सकता था । पेड़ गिरने के कारण पूरे मकान की छत टूटने की कगार पर आ चुकी है और जगह-जगह से दरारें आ चुकी है । छत्त पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है । छत पर रखी पानी की टंकियाँ भी टूट चुकी है । मकान पर पेड़ गिरने के कारण पीड़ित परिवार को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है । फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से तहसीलदार नालागढ़ को शिकायत देकर मामले में उचित मुआवजे की मांग उठाई गई है । वहीं संबंधित हिमफैड कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी गुहार लगाई है ताकि इन पेड़ों को काटकर साइड किया जाए ।
