By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भारी बारिश से सिरमौर जिले में हुआ काफी नुकसान..बादल फटने जैसे बने हालात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भारी बारिश से सिरमौर जिले में हुआ काफी नुकसान..बादल फटने जैसे बने हालात
himachalweather

भारी बारिश से सिरमौर जिले में हुआ काफी नुकसान..बादल फटने जैसे बने हालात

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/26 at 1:07 PM
Share

सिरमौर,भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-प्रदेश में तीन दिनों के अलर्ट के बीच सबसे अधिक बरसात सिरमौर जिले में हुई है और यहां पर बादल फटने जैसे हालात बने है।उपमंडल पौण्टा के तहत गिरीपार के आँजभोज में बारिश के मलबे के नीचे दबने से रात्रि समय में एक व्यक्ति की मौ.त का हुई है।

अचानक रात के समय घराट पर गिरा मलबा

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोंटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गिरिपार के अमबोया पंचायत के अटवाल गाँव के साथ लगते खड़ मे मलबा आने से रंगीलाल (उम्र 70 वर्ष) पुत्र कासी राम,निवासी अटवाल पोस्ट ऑफिस अमबोया, तहसील पोंटा साहिब की डेथ हो गई है। बताया जा रहा है कि रंगीलाल घराट के पास सोया हुआ था।अचानक रात के समय घराट के ऊपर मलबा आ गया, जिससे उसकी डेथ हो गई है। डेड बॉडी को रिकवर कर लिया गया है।

बादल फटने से गांव के किसानों की लाखों की फसलें बर्बाद

वहीं पांवटा साहिब उपमंडल के पड़दुनी में देर रात जंगल में बादल फट गया।जिसके चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बादल फटने से पानी से गांव के किसानों की लाखों रुपये की फसलें बर्बाद हो गई। पडदुनि गांव के नजदीक भारी पानी भरने और मलबा आने से 500 मीटर क्षेत्र के आसपास लोगों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मगर कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

टोका नगला लिंक मार्ग के बीच बने पुल को हुआ नुकसान

वहीं भारी बारिश के चलते ग्राम पंचायत टोका नगला लिंक मार्ग के बीच बने पुल को नुकसान पहुंचा है।जिस कारण से कोटडी ब्यास गांव को जाने वाला लिंक मार्ग बंद हो गया है। जिला सिरमौर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ग्रामीणों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

डांडा पगार खंड में बह गई कार

इसके अलावा डांडा पगार खंड में कार बह गई है।लोगों के घरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।सिरमौर जिला में फिर से भारी बारिश शुरू हो गई है।फिलहाल,पांवटा साहिब उपमंडल में भारी बारिश के चलते शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है।एसडीएम गुंजित चीमा ने आदेश जारी किए हैं। वहीं,गिरी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गिरी-जटोन डैम के गेट खोले गए हैं और जिला के मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।उधर,मौसम विभाग ने अब गुरुवार सुबह नौ बजे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

TAGGED: Sirmour heavy rainfall
Chandrika September 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article AIMIM नेता ने की शांति भंग करने की कोशिश..सरकार करे सख्त कार्रवाई: जयराम ठाकुर
Next Article नॉर्थ जोन का पहला क्रूज पहुंचा बिलासपुर…जल्द ही गोबिंद सागर झील में चलेगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

पेंशन भुगतान में लगातार देरी से नाराज़ एचआरटीसी पेंशनर, आंदोलन तेज करने के संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?