By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी से औट तक कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं नाले का मलबा आने से बाधित हुआ हाईवे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी से औट तक कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं नाले का मलबा आने से बाधित हुआ हाईवे
himachalNews

मंडी से औट तक कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं नाले का मलबा आने से बाधित हुआ हाईवे

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/08/01 at 7:43 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-मंडी से औट तक भारी बारिश के कारण बंद पडे चंडीगढ़ मनाली नेश्नल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।करीब 11 घंटे बाद यह नेशनल हाइवे बहाल हो पाया है।यह हाईवे मंडी के 4 मील से लेकर औट तक कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं सड़क पर मलबा आने के कारण बंद हो गया था।सुबह से ही हाईवे को बहाल करने के लिए मौके पर लगातार मशीनरी डटी हुई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र हाईवे को बहाल करने के लिए सुबह ही पुलिस जवानों के साथ मौके पर डटे हुए थे।

3 से 4 जगहों पर अभी भी रूक-रूककर क्रॉस हो रहे वाहन

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया। सुबह करीब 10 बजे कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को एक तरफा यातायात के लिए ही बहाल किया गया। जिसके बाद बीती रात से हाईवे के दोनों ओर खड़े 2 हजार के करीब वाहनों का निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि 3 से 4 जगह पर हाईवे एकतरफा यातायात के लिए ही बहाल हो पाया है और यहां ट्रेफिक को रोक-रोककर गुजारा जा रहा है। यह हाईवे यातायात के लिए जहां-जहां से प्रभावित हुआ है उसमें कैंची मोड़ के पास दरारें आना, दयोड के पास नाले का मलबा सड़क पर आ जाना, हणोगी के पास पिछली बरसात के दौरान लगाए गए डंगों का ढह जाना, जागर नाला के पास नाले का मलबा सड़क पर आ जाना और 9 व 6 मील के पास लैंडसलाइड होना शामिल है। इन सभी प्वांइड से मलबे व मिट्टी को हटाकर दोपहर करीब 1 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।वहीं सागर चंद्र ने बताया कि मंडी से औट तक जगह-जगह अभी भी लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। उन्होंने वाहन चालकों को रात के समय इस नेशनल हाईवे पर आवाजाही न करने की हिदायत दी है।

पंडोह के डैम साथ लगते कैंची मोड़ पर फिर आई दरारें

वहीं उधर चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह कैंची मोड के पास लगाए गए डंगे में एक बार फिर से दरारें दिखना शुरू हो गई हैं। करीब 8 महीनों की जदोजहद के बाद 40 करोड़ की लागत से पंडोह डैम के साथ लगते कैंची मोड़ के पास पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुए हाईवे का निर्माण हुआ था। लेकिन इस बरसात के मौसम में कुछ दिन पहले हुई बारिश के दौरान ही यहां पर दरारें आ गई थी। उस वक्त एनएचएआई और निर्माण कार्य कर चुकी कंपनी ने दलील दी थी कि बरसात में जगह बैठने के कारण यह हुआ है और यह सामान्य घटना है। लेकिन अब जब दूसरी बार फिर से भारी बारिश हुई तो यहां फिर से दरारें आ गई। जिस कारण यहां यातायात एकतरफा और सावधानीपूर्वक गुजारा जा रहा है। यहां पर बार-बार हर बरसात में दरारें आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

TAGGED: Mandi Chandigarh Manali NH
Chandrika August 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में 24 घंटों के दौरान भारी बारिश..आज कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Next Article मंडी जिला के सभी शिक्षण संस्थान दो अगस्त तक रहेंगे बंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?