शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई है।जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिला है।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई है,कुछ जिलों में भारी बारिश से रिकॉर्ड की गई है।चंबा,कांगड़ा, बिलासपुर हमीरपुर,सोलन,शिमला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है।जिसमे पालमपुर में 212 मिलीमीटर जोगिंदरनगर में 161 धर्मशाला में 183.2, बैजनाथ में 135.0,सुजानपुर टीहरा 142.0, नादौन 103.5, पांवटा 121.2 और कुफरी में 84 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भारी बारिश के बाद बन सकती हैफ्लैश फ्लड की स्थिति
आज चंबा कांगड़ा कुल्लू मंडी में एक दो स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।2 से 6 अगस्त तक कुछ स्थानों भारी बारिश का येलो अलर्ट है.इस दौरान ऊना, बिलासपुर, सोलन,मंडी, सिरमौर, शिमला, चंबा, कांगड़ा में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगो को नदी नालों के नजदीक न जाने की सलाह है,क्योंकि भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है।
