अनिल कुमार, रिकांगपिओ: भारत -तिब्बत सीमा कोरिक व स्पीति,चांगो, नाको क्षेत्र को जोड़ने वाली एनएच 505 ख़ाब पुल के समीप भारी चट्टानों के गिरने से अवरुद्ध हो गया हैं। हादसा करीब 5 बजे के आसपास का बताया जा रहा हैं। चट्टानें भारी व अधिक होने से सोमवार को मार्ग बहाल नहीं हो सका हैं,हालांकि सीमा सड़क संगठन ने मार्ग बहाली के लिए मशीन तैनात कर दी गई थी,लेकिन भारी चट्टानें व पत्थरों के गिरने से सोमवार को मार्ग बहाल नहीं हो सका।
सीमा सड़क संगठन के कनिष्ठ अभियंता कपिल ने कहा कि चट्टान करीब 5 बजे के आसपास गिरी हैं। मंगलवार सुबह तक मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। गनीमत यह रही कि चट्टानें गिरते समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुज़र रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मार्ग अवरुद्ध होने से स्पीति क्षेत्र को जाने वाले व स्पीति से किन्नौर ,शिमला आने वाले पर्यटकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा व उन्हें चांगो,नाको में रुकना पड़ा।
