बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयना देवी में लिफ्ट का कार्य करने के दौरान जेसीबी मशीन पर भारी-भरकम पत्थर गिर गया। जिला बिलासपुर के विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयना देवी में लिफ्ट का कार्य चल रहा था और अचानक एक भारी-भरकम पत्थर आकर जेसीबी मशीन पर गिर पड़ा, गनीमत यह रही कि ड्राइवर बाल-बाल बच गया।
जी हां श्री नैना देवी में नगर परिषद के पार्क के समीप लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा है। जिसके लिए खुदाई का कार्य प्रगति से किया जा रहा है अचानक खुदाई करते समय एक भारी-भरकम पत्थर गिर गया और यह मशीन से जा टकराया। हालांकि मशीन के डीजल टैंक का नुकसान हुआ है और यह नुकसान लगभग ₹50000 का बताया जा रहा है, लेकिन ड्राइवर बाल बाल बच गया। अब मशीन ठीक करने का कार्य चल रहा है।
