नाहन (देवेन्द्र कुमार): सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में महासू भक्त ऋषि पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। महासू भक्त इस पर्व पर अग्नि परीक्षा भी देते हैं। वह आग के दहकते अंगारों पर कूदते है। अंगारों पर कूदने के बावजूद महासू भक्तों को आंच तक नहीं आती है। पूजन के दौरान वह क्षेत्र की सुख समृधि की कामना भी करते है।
उन्होंने बताया कि इस पर्व का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। क्षेत्र में यह पर्व दो दिनों तक मनाया जाता है। पर्व के आयोजन को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखा गया। पहले दिन देर शाम महासू महाराज को पवित्र स्नान करवाया जाता है। उसके बाद रात भर महासू देवता का जागरण किया जाता है, जबकि अगले दिन नाच गानों का दौर चला रहता है।
