बिलासपुर: बिलासपुर में तेज बारिश के चलते गुगा मंदिर खडबली में माथा टेकने गए काफी संख्या में फंसे श्रद्धालुओं को अनोखे तरीके से खड्ड पार करवाई गई। श्री नैना देवी क्षेत्र के समीपवर्ती मंडयाली पंचायत के खडबली में युवाओं ने बड़ी मुश्किल से खड्ड के बीच में खड़े होकर श्रद्धालुओं मंडली वालों को खड्ड पार करवाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को सरकार को उन्होंने इसके बारे में अवगत करवाया, लेकिन आज तक ना तो सड़क पक्की हो पाई और ना ही पुली का निर्माण हो पाया है। जिसके चलते कई बार तेज बारिश में लोगों को श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ती है।

