By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यहां विभाग नहीं सवारियां स्वयं बस से उतरकर भर रही है सड़क पर पड़े गड्ढों को…
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > यहां विभाग नहीं सवारियां स्वयं बस से उतरकर भर रही है सड़क पर पड़े गड्ढों को…
himachalNews

यहां विभाग नहीं सवारियां स्वयं बस से उतरकर भर रही है सड़क पर पड़े गड्ढों को…

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/08 at 8:25 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते हल्के का खस्ताहाल सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सवारियां एचआरटीसी बस से नीचे उतरकर सड़क पर पड़े गड्ढों को पत्थरों से भर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो करसोग के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल माहुंनाग- सरत्योला सड़क का है। इस सड़क पर ना केवल सवारिया जान जोखिम में डालकर सफर कर रही हैं बल्कि बस से नीचे उतरकर सड़कों में पड़े गड्ढों को पत्थर से भरकर सफर भी कर रही हैं। हैरानी की बात यह है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 3 करोड़ की लागत से निर्मित 7 किलोमीटर इस कच्ची सड़क में न क्रेश बेरियर है और न ही एक भी पैरापिट लगा है।

गंतव्य स्थल पर पहुंचने के लिए रोजाना भरने पड़ते हैं गड्डेंः

सवारियों की माने तो यहां सफर करते वक्त उन्हें खुद बस से नीचे उतर कर गड्डे भरने पड़ रहे है। तभी वह अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचते है। स्थानीय जनता कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन के 1100 नंबर पर भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन लोगों की किसी भी स्तर परसुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में जनता में सरकार के खिलाफ भारी रोष है।

जान हथेली पर रखकर सफर करते हैं लोग:

माहुंनाग- सरत्योला सड़क में को लेकर पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर शुरू से ही सवाल उठ रहे हैं। इस सड़क का का निर्माण कार्य 23 मार्च 2018 को आरंभ हुआ था, जिसे 23 सितंबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से सड़क निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। हालांकि परिवहन निगम ने इस मार्ग पर बस सेवा आरंभ कर दी है। लेकिन जमीनी हकीकत ये है लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। 7 किलोमीटर लंबी सड़क में न तो क्रेश बैरियर हैं और न ही कहीं पर एक भी पैरापिट लगा है। ऐसे रोजाना लोग जान हथेली पर सफर करने को मजबूर हैं। यही नहीं सड़क कटिंग के दौरान सड़क मार्ग में जगह जगह पर बिखरे रोड़ों की वजह से बस के स्किड होने के भी अंदेशा बना हुआ है।

कई गांवों की जनता करती है सफर:

आजादी के सात दशक बाद भले ही सरत्योला पंचायत सड़क सुविधा से जुड़ गई हो, लेकिन कच्ची और खस्ताहाल सड़क पर लोगों का सफर जरा सा भी आरामदायक और सुरक्षित नहीं है। ग्राम पंचायत के तहत पड़ने वाले बालु कुफरी, शील सरत्यौला चलाऔणी, सराहल, चिमटी व कुटल आदि गांव के लोगों की सफर करते वक्त गहरी खाई देखर रूह कांपती है। लेकिन पीडब्ल्यूडी को लोगों की जान को कोई चिंता ही नहीं है।

वहीं जब सड़क की खस्ताहाल के बारे में चीफ इंजीनियर मंडी जोन एनपीएस चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला ध्यान में आया है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सड़क रिपेयर करने के आदेश दिए जा रहे हैं।

TAGGED: Mandi Mahunag-Sartyola road
Chandrika June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article थानों में पेंडिंग चल रहे मामलों को जल्द निपटाएं थाना प्रभारी,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने जारी किए आदेश
Next Article तीन दिन बाद भी नहीं हो पाई बास्ता गांव में मिली महिला की ला+श की शिनाख्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, नशे और अपराध पर सरकार का सख्त रुख

Ago

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?