धर्मशाला : राहुल (TSN)-अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर किसी को टीका टिप्पणी करने के बजाय जिसको नहीं जाना है,न जाए, चुप रहे,जिसको जाना है,उस पर रोक नहीं है,चाहे कोई पार्टी जो भी निर्णय ले,मुझे निमंत्रण आएगा तो मैं अवश्य जाउंगा। मैं 22 जनवरी को अयोध्या जा रहा हूं।
न जाने के निर्णय पर मंथन-चिंतन करे हाईकमान
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर सुधीर ने कहा कि इस पर हाईकमान को चिंतन-मंथन करना चाहिए कि क्या सोचकर यह निर्णय लिया
व्यक्तिगत तौर पर किसी पर कोई रोक नहीं, हम हिंदू हैं, हमारी आस्था भगवान राम में है, हमारे विश्वास और भक्तिवाद के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।
