राकेश,ऊना: जिला ऊना के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वर्गीय संदेश चोपड़ा की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ऊना जिले की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और प्रेस क्लब ऊना के सदस्यों की ओर से सहयोग किया गया। इस कैंप में स्वर्गीय संदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ किया गया जिसमें अलग अलग बीमारियों के एक्सपर्ट डॉक्टरों की ओर से आए हुए मरीजों का चेकअप किया गया और उन्हें फ्री में मेडिसन भी उपलब्ध करवाई गई ।
प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने स्वर्गीय संदेश चोपड़ा की पुण्यतिथि पर हेल्थ कैंप आयोजित किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के कैंप पूरे हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी आज लगाए गए हैं। कैंप में विभिन्न बीमारियों से जुड़े हुए डॉक्टरों की ओर से आए हुए मरीजों का मुफ्त में चेकअप कर उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वहीं इस कैंप में ऊना जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी अपना अहम योगदान दिया। सुबह से ही हेल्थ चेकअप कैंप में 200 के करीब लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है और लगातार लोग आ रहे हैं।
