सोलन/योगेश शर्मा: सोलन शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या आए दिन हादसों को न्योता देती जा रही है। सोलन शहर के मॉल रोड पर दो से तीन स्कूल है, जहां पर लगातार हादसों का डर बना रहता है। लगातार बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए सोलन शहर के लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि शहर के मॉल रोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाए।
लोगों का कहना है कि मॉल रोड पर कहीं पर भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। ऐसे में जब स्कूल के लिए बच्चे जाते हैं या फिर स्कूल के बाद घर वापस आते हैं तो उन्हें कई बार सड़क क्रॉस करने मुश्किल हो जाती है। वही तेज रफ्तार में दोपहिया और चार पहिया वाहन मॉल रोड पर चलते रहते हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि बच्चों की सुरक्षा के लिए और बूढ़े बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए मॉल रोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाएं जाए।
