बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)-बिलासपुर में नशे के सर्वाधिक केस दर्ज होना चिंता का विषय बन गया है।पुलिस विभाग से मिली जानकारी में पीछले पांच साल के आंकड़ों पर बात करें तो इस बार सर्वाधिक केस दर्ज किए गए हैं।
2018 में कुल 96 केस पकड़े गए थे जिसमें 144 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। इन मामलों में 12.424 किलोग्राम चरस, 263 ग्राम अफीम, 104 ग्राम हेरोईन और 44 ग्राम भुक्की बरामद की गई थी। इसी प्रकार 2019 में कुल 120 केस पकड़े गए जिसमें 169 आरोपियों की गिर+फ्तारी हुई। इन मामलों में 4.344 किलोग्राम चरस, 579 ग्राम अफीम, 1.116 किलोग्राम हेरोईन और 33.803 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। 2020 में कुल 126 केस पकड़े गए जिसमें 200 आरोपियों की गिर+फ्तारी की गई। इन केस में 11.722 किलोग्राम चरस, 510 ग्राम अफीम, 879 ग्राम हेरोईन और 133 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। वर्ष 2021 की बात करें तो कुल 156 केस दर्ज किए गए जिसमें 256 आरोपियों को गिर+फ्तार किया गया। इन केस में 34.342 किलोग्राम चरस,10.171 किलोग्राम अफीम, 1.499 किलोग्राम हेरोईन और 10.846 किलोग्राम भुक्की बरामद गई। इसी तरह 2022 में दर्ज किए गए 192 केस में 306 आरोपियों को गिर+फ्तार किया गया। इन केस में 45.543 किलोग्राम, 472 ग्राम अफीम, 795 ग्राम हेरोईन, 22.399 किलोग्राम भुक्की व 23.32 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। वहीं, 2023 में 12 दिसंबर तक 201 केस दर्ज कर 312 आरोपियों को गिर+फ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 35.459 किलोग्राम चरस, 355 ग्राम अफीम, 1.097 किलोग्राम हेरोईन, 7.621 किलोग्राम भुक्की और 26.96 ग्राम गांजा पकड़ा जा चुका है। पुलिस विभाग की मानें तो टीमें अलग अलग साईट्स पर लगातार गश्त पर हैं और पूरे जिला में नशे को लेकर योजनाबद्ध ढंग से निगरानी की जा रही है और संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके अलावा पंजाब राज्य की सीमा से सटे क्षेत्रों में भी पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर पूरी नजर बनाए हुए है। नाकों पर वाहनों की निरंतर चैकिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का कहना ये
उधर, बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का कहना है कि जिला में पिछले पांच सालों के मुकाबले इस वर्ष हेराईन के सर्वाधिक केस पकड़े गए हैं और सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां भी की गई हैं। पुलिस चिटटे के कारोबार से जुड़े आरोपियों पर पैनी नजर बनाए हुए है और जनता को भी नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए साल के लिए नई कार्ययोजना बनाई जा रही है जिसके तहत योजनाबद्ध ढंग से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। क्योंकि इतने ज्यादा केस दर्ज होना बेहद चिंताजनक है लिहाजा समाज को भी जागरूक होने की जरूरत है और पुलिस को जनता का सहयोग अपेक्षित है।
