अरविंदर सिंह,हमीरपुर: शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को हिम आंचल ऐजुकेशन सोसायटी की ओर से हमीरपुर के गांधी चौक पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 105 के करीब रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से रक्त दान किया। शहीदी दिवस के उपल्क्षय में आयोजित किए गए इस रक्त दान शिविर में भाग लेेने के प्रति आम लोगों विशेषकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को पुष्प अर्जित कर श्रद्धाजंलि भी दी गई। हिम आंचल सोसाईटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष नवीन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि यह दिन देश की आजादी की लडाई में अहम रोल अदा करता है, जिसमें की भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव हंसते-हंसते फांसी के तख्ते पर झूल गए थे। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर युवाओं से इस शिविर में बढ-चढ कर भाग लेने का आवाह्न किया गया था।
