अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए बजट ने हर वर्ग को छुआ हैं। इससे सभी को लाभ पहुंचेगा। यह बात हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन व हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहीं। पठानिया ने बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए गए बजट में आगामी वर्षों में प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जाएगी। वहीं उन्होंने इस बजट में गरीब व आम जनता को लाभांवित करने पर बल दिए जाने की बात भी कही।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस किसान संघ के उपाध्यक्ष सुमन भारती, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी वर्मा,शहरी इकाई अध्यक्ष देवीदास शहंशाह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले ही बजट में पंचायत चौकीदार, आंगनबाड़ी वर्कर, वाटर कैरियर जैसे कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की है जोकि सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं,युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है और कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई गारंटीयों को पूरा करने पर बल दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का जो नारा दिया है उसको अमलीजामा पहनाने पर भी काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस मुख्यमंत्री की ओर से पेश किए गए बजट की सराहना करता है और बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखने पर उनका धन्यवाद भी करता हैं।
