हिमाचल : चन्द्रिका -हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा देने के उदेश्य से हिमाचल सरकार ने हिम केयर योजना की शुरुआत की है । हिम केयर योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर्ड नहीं है। इस योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का इलाज मुफ्त में करवाया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी उन सभी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं ।
हिम केयर योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिक उठा सकते हैं ।इस योजना को 1 जनवरी 2019 को शुरू किया गया था। हिम केयर योजना के अंतर्गत इलाज का पूरा खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाता है ।वह सभी अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एंपैनल है वह इस योजना के अंतर्गत भी एंपैनल है।इस योजना के अंतर्गत क्लेम की राशि अस्पताल के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाती है।
Benefits of Him Care Card
हिम केयर योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा लाभार्थी परिवार को प्रदान किया जाता है।
इस योजना का लाभ परीवार के 5 सदस्य उठा सकते हैं और यदि किसी परिवार में 5 से ज्यादा सदस्य हैं तो शेष सदस्यों का अलग से नामांकन किया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत प्रीमियम दरें श्रेणी के आधार पर तय की गई है। हिम केयर योजना 2023 के अंतर्गत ई कार्ड प्रदान किया जाता है।
इस ई कॉर्ड को लाभार्थी अस्पताल में दिखा कर अपना इलाज मुफ्त में करवा सकता है।
Him Care Yojana के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए एक मजबूत आईटी प्रणाली को भी विकसित किया गया है।
हिम केयर योजना के अंतर्गत लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खुद भी आवेदन कर सकते हैं और कॉमन सर्विस सेंटर या फिर लोकमित्र सेंटर पर ₹50 की शुल्क जमा कर कर भी आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत केवल 3 महीने ही आवेदन किए जाते हैं जो कि जनवरी से मार्च है।
हिम केयर योजना के अंतर्गत रिन्यूअल की प्रक्रिया पूरे साल चलती है।
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को अपनी श्रेणी के अंतर्गत ही आवेदन करना अनिवार्य है।
Eligibility for Him care Card
केवल हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी ही हिम केयर योजना के लिए पात्र माना जाएगा और उसी को लाभ प्रदान किया जाएगा।
हिम केयर योजना के तहत लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना का पात्र नहीं होना चाहिए, उसके बाद ही इस योजना के लिए पात्र होगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।
Him care card : Apply
सबसे पहले आपको हिम केयर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Himcare Enrollment Status” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
इस पेज पर आपको “ReferenceNo / RationCardNumber” दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी, इस प्रकार आप हिम केयर योजना के नामांकन की स्थति की जांच कर सकते हैं।
Hospitals under Him care card Scheme
सबसे पहले आपको हिम केयर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट होम पेज खुल जायेगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको “हिम केयर” के टैब पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको हॉस्पिटल लिस्ट हिम केयर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
हिम केयर के अंतर्गत हॉस्पिटल लिस्ट आपके द्वारा लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने हॉस्पिटल लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
