मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से आपदा घटी है और जिस तरह से लोगों की मौत हुई है वह काफी चिंता जनक हैं। आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक सभी लोग राहत कार्य में जुटे हैं जो अपने आप में काबिले तारीफ हैं। यह बात शनिवार को डलहौजी से कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने अपने निवास स्थान जन्द्रीघाट में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश के सत्ता पक्ष और विपक्ष को मिलकर प्रदेश के लोगों के लिए कार्य करना चाहिए ताकि प्रदेश के लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में हुई आपदा से जहां जगह-जगह नुकसान हुआ हैं तो वहीं दूसरी और इसे राष्ट्रीय आपदा भी केंद्र सरकार घोषित करें ताकि हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने खुद केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर प्रदेश के घटना क्रम को लेकर बात रखी हैं। उम्मीद यही की जा रही है कि इसमें केंद्र सरकार आर्थिक तौर पर मदद करेगी ताकि प्रदेश को इस आपदा की घड़ी से उभारा जा सके। उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक सफर में इस तरह की आपदा पहली बार देखी हैं। इस तरह की आपदा कभी नहीं देखी है जो रौंगटे खड़े करती हैं। इस आपदा के चलते चंबा जिला में भी काफी नुकसान हुआ हैं।
उन्होंने हिमाचल में आई आपदा को केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा है कि इस आपदा के दौरान प्रदेश सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है और अभी भी कार्य कर रही हैं। सरकार प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है जो की एक बेहद ही सराहनीय कार्य हैं।
