Dharamshala, Rahul(TSN)-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड चेयरमैन और कांगड़ा के डीसी हेमराज बैरवा ने संयुक्त रूप से रिजल्ट जारी किया।
इस वर्ष कुल 95,495 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 79.8% विद्यार्थी सफल रहे। इस बार परीक्षा 4 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की गई थी और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 8 मई तक चला। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। 2024 में 74.61% छात्र ही पास हो पाए थे।खास बात यह रही कि इस वर्ष टॉप 10 की सूची में हिमाचल प्रदेश के 117 मेधावी छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है, जिनमें 88 छात्र और 29 छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है और छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से इसे देख सकते हैं।
