Dharamshala, Rahul (TSN)-हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार बेटियों ने परचम लहराया है। कांगड़ा के भवारना की रहने वाली साइना ठाकुर ने 700 में से 696 अंक हासिल कर प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। साइना न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना की छात्रा हैं।
दूसरे स्थान पर बिलासपुर ज़िले के घंडलविन क्षेत्र की रिदिमा शर्मा रही, जिन्होंने 695 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्राएं रहीं — सोलन के स्वारघाट की मुद्दिता शर्मा और बिलासपुर की घुमारवीं की पर्निका शर्मा, जिन्होंने 694 अंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया।गौर करने वाली बात यह रही कि पहले तीन स्थानों पर किसी भी छात्र ने जगह नहीं बनाई, और सभी टॉपर्स बेटियां रहीं। यह प्रदेश में बेटियों की शिक्षा में बढ़ती जागरूकता और मेहनत का प्रमाण है।
