मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में एक मरीज़ को अस्पताल लाया जा सके इसके लिए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से अपने फैसले से जनता का दिल जीत लिया हैं। पांगी घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बीच जहां सभी रास्ते बंद पड़े हैं ऐसे में मरीज को अस्पताल तक सड़क मार्ग से पहुंचाना मुमकिन नहीं था। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मरीज को इलाज दिलवाने ओर उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए बिना किसी देरी के अपना हेलीकॉप्टर पांगी घाटी भेजा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू में अपना कार्यक्रम रद्द कर तुरंत अपना हेलीकॉप्टर पांगी घाटी के लिए भेजा और तुरंत बीमार को मेडिकल कॉलेज टांडा लाने के निर्देश दिए। उसके बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पांगी घाटी के लिए रवाना हुआ जहां किलाड से मरीज को रेस्क्यू किया गया और उसके बाद उसे टांडा पहुंचाया गया। यहां मरीज को इलाज़ दिया गया और अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही हैं।
मरीज के परिवार ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया हैं, क्योंकि पांगी घाटी में काफी बर्फबारी हुई हैं जिससे घाटी के लोग कहीं आ जा नहीं सकते। उन्हें घाटी से बाहर जाने के लिए दिक्कत होती हैं। मरीज के भाई ने बताया की मेरा भाई बीमार था लेकिन घाटी से बाहर लाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमारी सहायता की ओर हमे स्पेशल हेलीकॉप्टर भेजा और हम अपने भाई को टांडा लाए हैं। अब वो खतरे से बाहर है इसके लिए हम मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं।
वहीं मेडिकल कॉलेज टांडा के डाक्टरों का कहना है की मरीज को कुछ दिक्कतें हैं अब उन्हें यहां लाया गया हैं। अब मरीज खतरे से बाहर हैं। इनका ऑपरेशन होगा जिसके बाद मरीज को स्वस्थ होने पर घर भेजा जाएगा।
