By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजस्व विभाग की 16 करोड़ लीज मनी पर कुंडली मारकर बैठा हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > राजस्व विभाग की 16 करोड़ लीज मनी पर कुंडली मारकर बैठा हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर
educationhimachal

राजस्व विभाग की 16 करोड़ लीज मनी पर कुंडली मारकर बैठा हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/13 at 3:50 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला मे हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर प्रदेश राजस्व विभाग की करोड़ों की लीज मनी पर कुंडली मारकर बैठा हुआ है। विभाग को अब तक हिमाचल डेंटल कॉलेज प्रबंधन की ओर से 16 करोड रुपए लीज मनी की अदायगी बाकी है।

कालेज प्रबंधन 8 लाख रूपए का चेक लेकर पहुंचा तहसीलदार कार्यालय

वहीं करोड़ों की अदायगी को लेकर डेंटल कॉलेज प्रबंधन को तहसीलदार सुंदरनगर के कार्यालय में तलब किया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रबंधन द्वारा विभाग को करोड़ों की अदायगी की एवज में मात्र 8 लाख रूपए देने की पेशकश की गई। इस पर तहसीलदार वेदप्रकाश द्वारा कॉलेज प्रबंधन की ओर से लीज मनी के 8 लाख रूपयों का चेक लेने से इंकार कर दिया गया। अब विभाग द्वारा दिशानिर्देशों को नजरअंदाज किए जाने पर एक महीने के भीतर एकमुश्त पूरी लीज मनी की राशि जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले पर तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने कहा कि नियमों के तहत तय की गई लीज राशि जमा करवाना जरूरी है। पिछले लंबे समय से राशि जमा न किए जाने की सूरत में हिमाचल डेंकल कालेज प्रबंधन से एकमुश्त 16 करोड़ रूपए की लीज मनी की राशि जमा करवाने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया है। वेद प्रकाश कहा कि अगर कॉलेज प्रबंधन लीज मनी की राशि को निर्धारित समय में जमा नहीं करवाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बता दें कि मंडी जिला के सुंदरनगर शहर में हिमाचल डेंटल कॉलेज को राजस्व विभाग द्वारा वर्ष 1998 में सरकारी भूमि को लीज पर दिया गया था। राजस्व विभाग और कॉलेज प्रबंधन के बीच लीज अवधि 45 वर्ष के लिए थी। इसके तहत शुरुआती दौर में कॉलेज प्रबंधन द्वारा नियमों के अनुसार लीज राशि जमा करवाई गई। लेकिन वर्ष 2004 में प्रबंधन की ओर से लीज मनी 4 करोड़ और अब राशि बढ़कर 16 करोड़ रुपए पहुंच गई है। जिसका भुगतान हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर को विभाग को करना पड़ेगा।

TAGGED: Sundernagar dental college
Chandrika May 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम सुक्खू ने कर्नाटक चुनावों में जीत पर आलाकमान को दी बधाई, बोले लोग बदलाव चाहते हैं, बदलाव हुआ
Next Article राष्ट्रीय लोक अदालत नाहन में सैकड़ों मामलों का मौके पर हुआ निपटाराl…करीब 7000 मामले हुए थे दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?