संजु चौधरी, शिमला: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रचंड बहुमत की तरह बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कांग्रेस की जीत पर हिमाचल प्रदेश में भी जश्न मनाया जा रहा हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कर्नाटक के नेतृत्व और केंद्रीय आलाकमान को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक के लोग जो बदलाव चाह रहे थे और बदलाव आज हो गया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की कर्नाटक में लंबे समय से 40 हजार सरकारी नौकरी के पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में गवर्नेंस नाम की चीज ही नहीं थी। लोग बदलाव चाह रहे थे और वह बदलाव आज हो गया हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था ऐसे में यहां कांग्रेस की जीत होने का श्रेय कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी जाता हैं।
