Una, Rakesh-हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बीच मदद का सिलसिला लगातार जारी है। त्रिपुरा सरकार की ओर से राहत सामग्री से भरे तीन ट्रक हिमाचल पहुंचे। ये ट्रक ऊना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे, जहां बीजेपी विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इन्हें रिसीव किया।
सतपाल सत्ती ने बताया कि इन ट्रकों में खाने-पीने और जरूरत का सामान भरा है। अब इन्हें बैग बनाकर हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा, ताकि आपदा प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती से लोगों के साथ खड़ी है।इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता कुमार दिनेशम ने भी जानकारी दी कि त्रिपुरा सरकार ने हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए तीन ट्रक राहत सामग्री भेजे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी और सरकार लगातार प्रभावित लोगों की सहायता में जुटी है।
