By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में चली जाइका वानिकी परियोजना की पाठशाला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में चली जाइका वानिकी परियोजना की पाठशाला
himachalNews

हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में चली जाइका वानिकी परियोजना की पाठशाला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/09/17 at 2:17 PM
Share

सुंदरनगर,17 सितम्बर(TSN)-हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में जाइका वानिकी परियोजना के प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण की पाठशाला चली। यहां आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज मंगलवार को हुआ।वन मंडलाधिकारी राकेश कटोच ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।वन विभाग के 14 वन मंडलों के विषय वस्तु विशेषज्ञों और क्षेत्रीय तकनीकी इकाई समन्वयकों को जीआईएस,एमआईएस और प्रोजेक्ट के पोर्टल पर रिकार्ड बनाए रखने की विस्तृत जानकारी दी।

वन मंडलाधिकारी राकेश कटोच ने कहा कि फील्ड स्टाफ के लिए जीआईएस और एमआईएस का प्रशिक्षण देना बहुत ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि परियोजना का रिकार्ड का बनाए रखने के लिए यह यह कार्यशाला अति आवश्यक है।हिमाचल प्रदेश वन अकादमी के संयुक्त निदेशक सुभाष चंद पराशर ने भी प्रतिनिधियों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाइका वानिकी परियोजना जैव विविधता,आजीविका सुधार और वानिकी के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है।

परियोजना के अतिरिक्त परियोजना निदेशक दिनेश कुमार विज ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य परियोजना की गतिविधियों को पोर्टल पर किस प्रकार दर्शाना है,जिससे कि विभिन्न घटकों का रिकार्ड पोर्टल पर उपलब्ध हो सके। इसके साथ-साथ परियोजना की विभिन्न आय सृजन गतिविधियों की फोटो से एक लघु फिल्म तैयार करने के बारे जानकारी देना भी इस कार्यशाला का उद्देश्य है।इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर जीआईएस रजनीश कुमार और विषय वस्तु विशेषज्ञ एमआईएस दिशा गौतम ने हरेक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यशाला के बाद सभी प्रतिनिधियों को फील्ड एक्सरसाइज के लिए सुकेत वन मंडल के तहत ग्राम वन विकास समिति बह में ले जाया गया।जहां प्रतिनिधियों ने घटनाक्रम को पोर्टल पर अपलोड कर दिखाया।

TAGGED: Shimla JICA Forestry Project
Chandrika September 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चतुर्थी के दिन व्यास नदी का तट गुंजा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से
Next Article भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चंबा जिला के कोटि पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?