चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटि पहुंचे.जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी के अलग-अलग पदों पर बैठे पदाधिकारी को अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़ने का आग्रह किया.हर्ष महाजन ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है,जिसके चलते 22000 के आसपास युवाओं को चुराह विधानसभा क्षेत्र में जोड़ने का कार्य किया जाएगा. इसके अलावा चंबा जिला के अलग-अलग क्षेत्र में भी इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा.
हर्ष महाजन ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन ने उन्हें चंबा जिला की जिम्मेदारी दी है,उसे वह बखूबी निभाने के लिए यहां पहुंचे हैं.उन्होंने कहा है कि जिस तरह से प्रदेश में आर्थिक संकट पैदा हुआ है यही लगता है कि थोड़े दिनों के बाद सरकार गिर जाएगी।वहीं दूसरी और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कोटि में मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा उन्हें सदस्य अभियान के लिए चंबा जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे वह बखूबी निभाने के लिए यहां पहुंचे हैं उन्होंने कहा है कि चुराह विधानसभा क्षेत्र में भी 22000 के करीब युवाओं को सदस्यताअभियान के साथ जोड़ना है,उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जुबानी हमला बोला है और कहा कि जिस तरह की हालत प्रदेश में बने हैं उसे लगता है कि जल्द सरकार गिरने वाली है।
