By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 3% डीए बढ़ाने की घोषणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 3% डीए बढ़ाने की घोषणा
himachalNews

हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 3% डीए बढ़ाने की घोषणा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/15 at 5:11 PM
Share
Shimla, Sanju:-हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए 3 फ़ीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के 18वें वार्षिक सम्मेलन में यह घोषणा की।

अप्रैल से सितंबर तक का एरियर भी दिवाली से पहले मिलेगा भुगतान

मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्मचारियों को अप्रैल से सितंबर 2025 तक के एरियर की राशि दिवाली से पहले जारी कर दी जाएगी, जबकि अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर माह में नियमित रूप से डीए का भुगतान किया जाएगा।सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति फिलहाल चुनौतीपूर्ण है, इसलिए बिजली बोर्ड कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की मांग पर तुरंत निर्णय लेना संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार किया जाएगा।

बिजली बोर्ड में करीब 7,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें अब तक ओपीएस के दायरे में नहीं लाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक की देय राशि के एरियर की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इसी वर्ष 25 जनवरी को पांगी में हिमाचल दिवस के अवसर पर 3 फ़ीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसे अब अमल में लाया गया है।

TAGGED: Shimla CM Sukhwinder singh sukhu
Chandrika October 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम के ब्रिटिश संसद में संबोधन के झूठे दावे पर बवाल, जयराम ठाकुर ने खोली पोल
Next Article केंद्रीय विश्वविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?