By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: झूठी गारंटियों का हिसाब देने से भाग रही हिमाचल सरकार, दिल्ली की रैलियों में व्यस्त मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > झूठी गारंटियों का हिसाब देने से भाग रही हिमाचल सरकार, दिल्ली की रैलियों में व्यस्त मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

झूठी गारंटियों का हिसाब देने से भाग रही हिमाचल सरकार, दिल्ली की रैलियों में व्यस्त मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/14 at 7:51 PM
Share

Shimla,14 December-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को दी गई झूठी गारंटियों का जवाब देने के बजाय दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में रैलियां निकालने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि जिन गारंटियों के नाम पर जनादेश हासिल किया गया, उनका हिसाब देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी थी, लेकिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्री इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस समय कई गंभीर समस्याओं और आपदा की चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री और पूरी सरकार दिल्ली में आलाकमान को खुश करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय सदन में चर्चा और राहत कार्यों की समीक्षा छोड़कर भी मुख्यमंत्री राजनीतिक रैलियों में शामिल हुए, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहा है। चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और भाजपा को वोट देने वाले नागरिकों पर सवाल उठाकर कांग्रेस देश के जागरूक मतदाताओं का भी अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले हिमाचल की जनता से झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हासिल करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर अंतर्कलह, मंत्रियों और विधायकों की मजबूरी तथा अधिकारियों और करीबी लोगों की मनमर्जी के चलते व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सरकार खुद ही चरमराने लगी है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए निर्धारित धनराशि से सरकार ने अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मनाकर अपनी असंवेदनशीलता उजागर की है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन और कांग्रेस की लगातार हो रही हार से सुक्खू सरकार बौखलाई हुई है। अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए सरकार मनगढ़ंत अभियानों का सहारा ले रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई सरकार को वोट अधिकार यात्रा निकालने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के पश्मी गांव में छत्रधारी चालदा महासू महाराज के पावन आगमन का स्वागत करते हुए देवभूमि हिमाचल की सुख-शांति, समृद्धि और आपदा से रक्षा की कामना की।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika December 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गावर कंपनी के विरोध में आंदोलन तेज, सातवें दिन भी नहीं टूटा धरना, उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
Next Article हमीरपुर में 16 दिसंबर को चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन, हजारों लोग होंगे शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?