सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के हाथ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवभूमि की हवाओं में वीरता और बलिदान की गाथाएं बहती है। देश की सीमाओं की रक्षा करने में हिमाचल का अहम योगदान रहा है। हिमाचल उत्तराखंड देवी देवताओं की भूमि है। ऐसे में यहां आकर एक सुकून मिलता है।
अटल मोदी का हिमाचल से है गहरा रिश्ता
राजनाथ सिंह ने कहा कि वह किसी भी पार्टी के नेता को गाली देने के लिए हिमाचल में नहीं आए हैं और ना ही उन्होंने आज तक ऐसा कभी किया है। राजनीति में नेताओ का फैसला सिर्फ जनता करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के दो प्रधानमंत्री का एक अलग लगाव हिमाचल से रहा है,जिसमे अटल बिहारी बाजपेयी रहे है और दूसरे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।
हम जो कहते हैं वो हम पूरा करते है : राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता को आश्वासन नहीं देना चाहिए उनका काम करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए आज भाजपा को मजबूत करने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो करती है वो आज तक करती आई है। चाहे धारा 370 की बात हो,आतंकवाद को कम करने की बात हो,हर बात को भाजपा ने पूरा किया है। हमारे सेना के जवान आज भारत से नहीं पाकिस्तान के अंदर घुसकर करारा जवाब पाकिस्तान को देते हैं।
