मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल की खूबसूरत वादियों में वर्ष भर घूमने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहता है। प्रदेश के कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिन्हे देखने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं और यहां की खूबसूरत वादियों को निहारते है। चंबा जिला में भी कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें निहारने के लिए पर्यटक हर साल यहां पहुंचते है।
बता दें कि डलहौजी, खजियार और चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों को देखने के लिए इस साल अभी तक 3 लाख से अधिक सैलानी इन खूबसूरत वादियों का दीदार कर चुके हैं। इनमें डेढ़ सौ से अधिक विदेशी पर्यटक भी शामिल है हालांकि पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है और विभाग भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने अहम कदम उठा रहा है।
चंबा शहर को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों का यह आंकड़ा अब बढ़ने वाला है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इन खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए सर्दियों के मौसम में पर्यटक अधिक संख्या में यहां का रुख करते है। अभी तक जो पर्यटन विभाग के पास आंकड़ा पहुंचा है उसमें तीन लाख तक सैलानी खूबसूरत वादियों को निहार चुके हैं और इनमें डेढ़ सौ से अधिक विदेशी सैलानी भी शामिल है। वहीं दूसरी और जिला पर्यटन अधिकारी निशांत ठाकुर का कहना है कि चंबा जिला में अभी तक तीन लाख के करीब पर्यटक घूमने आ चुके हैं इसके अलावा डेढ़ सौ के करीब विदेशी पर्यटक भी चंबा के अलग-अलग स्थानों पर आए हैं। सबसे अधिक पर्यटकों की संख्या डलहौजी, खजियार और चंबा में देखने को मिली है। उन्होंने बताया है कि पर्यटन सीजन शुरू है आगे भी यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है ।
