सोलन/योगेश शर्मा: चुनाव समाप्त होते ही सभी राजनीतिक दल बैठकें कर समीक्षा कर रहे है कि आखिर उनके दल की चुनावों में क्या स्थिति है। जिसके लिए अपने प्रतिनिधियों से वह फीडबैक ले रहे हैं। जिसके चलते मंगलवार सोलन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश विस्तारक समीक्षा का आयोजन किया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री वी. सतीश बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारम्भ किया गया। वहीं भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस बैठक में प्रदेश से आए करीबन 150 विस्तारकों ने भाग लिया। इस बैठक में विस्तारकों से पांच वर्षों का लेखा जोखा लिया गया। वहीं विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तारक योजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित विस्तारकों से उनके क्षेत्र में मतदान को लेकर भाजपा की स्थिति के बारे में भी जाना गया। वहीं इस मौके पर जिन विस्तारकों ने बेहतरीन कार्य किया उन्हें सम्मानित भी किया गया।
