शिमला/कमल भारद्वाज: राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकेडमी हिमाचल प्रदेश द्वारा ऑडिट सप्ताह के अवसर पर रिज मैदान पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें सुबह के समय ही 50 यूनिट ब्लड इक्ट्ठा हो गया। कैंप का मकसद आपातकाल स्थिति में जरूरतमंदों की मदद करना है। एक दिन में 100 यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर एजी ऑफिस के हर कर्मचारी ने अपना बल्ड डोनेट किया। इसके साथ-साथ शिमला के स्थानीय लोगों और घूमने आए सैलानी भी कैंप का हिस्सा बनें। 10 से 5 बजे तक लोग ब्लड डोनेट कर सकते हैं। डोनेशन कैंप मे आईजीएमसी के डॉक्टर आए हैं और सारा ब्लड आईजीएमसी भेजा जाएगा।
राष्ट्रीय लेखा परीक्षा के महानिदेशक मनीष कुमार ने कहा कि इस कैंप को लगाने का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। इस कैंप में एजी ऑफिस के सभी कर्मचारियों ने रक्तदान किया है। और सभी से आग्रह है कि शाम 5:00 बजे तक इस कैंप का हिस्सा बनिए। उन्होंने कहा कि जब हम किसी की मदद के लिए आगे आते हैं और किसी की कीमती जान हमारे द्वारा डोनेट किए खून की वजह से बचती है तो उस समय खुशी होती है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। व्यक्ति को अपने जीवन में ज़रूर यह पुण्य काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में खून की कमी रहती है जिसे देखते हुए आज रक्त दान शिविर का अयोजन किया गया।
