By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल फिर बढ़ रहा कोरोना की ओर, बचना हैं तो हो जाएं सतर्क,755 हो गए है एक्टिव केस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > हिमाचल फिर बढ़ रहा कोरोना की ओर, बचना हैं तो हो जाएं सतर्क,755 हो गए है एक्टिव केस
healthhimachal

हिमाचल फिर बढ़ रहा कोरोना की ओर, बचना हैं तो हो जाएं सतर्क,755 हो गए है एक्टिव केस

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/03/29 at 6:28 PM
Share
भावना शर्मा: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी हैं। लगातार कोरोना के मामले यहां सामने आ रहे हैं। प्रदेश में जहां पहले कोरोना पॉजिटिव मामले जीरो पर आ गए थे वहीं अब बीते कुछ हफ्तों से इन मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। अब प्रदेश ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 755 तक जा पहुंचा हैं। वहीं आज प्रदेश ने कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुई हैं। ऐसे में अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने ओर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं।
बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से हिमाचल कोविड नियमों की सख्ती ओर अनुपालना की तरफ बढ़ रहा हैं। अभी तक कोई आदेश तो नियमों में सख़्ती बरतने को लेकर नहीं किए गए हैं लेकिन अगर स्थिति काबू में नहीं आती हैं तो नियमों को लेकर सख़्ती भी यहां लागू की जा सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से प्रदेश के लोगों से कोविड नियमों की अनुपालन करने की अपील की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से भी प्रदेश के लोगों से कोविड नियमों की पालना करने की अपील की गई हैं।
24 घंटे में आए 255 नए मामले
प्रदेश ने कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज बुधवार को 24 घंटे के अंदर प्रदेश में कोरोना के 255 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत भी आज एक कोरोना की वजह से हुई हैं। जबकि प्रदेश में मंगलवार को 140 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इन  आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही हैं और कोरोना मरीजों की संख्या भी लगातार दोगुनी हो रही हैं।
कांगड़ा में 189 तो मंडी जिला में 164 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
प्रदेश ने कोरोना पॉजिटिव के सबसे अधिक मामले जिला कांगड़ा, जिला शिमला ओर जिला मंडी में आ रहे हैं। कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा आज 189, शिमला में 127 ओर मंडी जिला ने 164 पहुंच गया हैं, जबकि सोलन में 68, बिलासपुर 48, सिरमौर 20, लाहौल स्पीति 11, किन्नौर 12,  ऊना 5,कुल्लू 28,  हमीरपुर 59, चंबा 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।
बचना हैं तो पहने मास्क 
प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस से अगर लोग अपना बचाव चाहते हैं तो उन्हें दोबारा से कोविड-19 नियमों की अनुपालना करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले लोगों को दोबारा से मास्क पहनना होगा। अभी दिखाई हो जा रहा है कि लोग बिना मास्क के ही बाजार या अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर घूम रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का ख़तरा बढ़ता जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही हैं। यहां तक कि अस्पतालों में मांस पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और बिना मास्क के अस्पताल में मरीजों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा हैं।
TAGGED: 755 active cases, Alert, avoid, corona, himachal, Shimla
admin March 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ज्यादा पेनकिलर्स का सेवन पहुंचा सकता है आपकी सेहत को नुकसान
Next Article अष्टमी पर नाहन काली स्थान मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?