नाहन : देवेन्द्र कुमार- चैत्र नवरात्र के आठवें दिन आज अष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई। नाहन स्थित ऐतिहासिक काली स्थान मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
काली स्थान मंदिर नाहन में आज ना केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्य हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। काली स्थान मंदिर प्रबंधन कमेटी के सचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाए मंदिर प्रबंधन द्वारा जुटाई गई ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
