By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सेना की कार्रवाई पर हिमाचल को गर्व, सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ी – CM सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सेना की कार्रवाई पर हिमाचल को गर्व, सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ी – CM सुक्खू
himachalpolitical

सेना की कार्रवाई पर हिमाचल को गर्व, सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ी – CM सुक्खू

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/07 at 2:40 PM
Share

Shimla, Sanju (TSN)-पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा किए गए निर्णायक जवाबी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौजूदा हालात को गंभीरता से लेते हुए आज अपना बंजार दौरा रद्द कर दिया और शिमला स्थित राज्य सचिवालय में एक आपात उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।

 

मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान:

“भारतीय सेना ने जिस साहस और रणनीति से आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। हिमाचल की जनता सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। राज्य देश सेवा और बलिदान की भूमि है, जहां से कई परमवीर चक्र विजेता निकले हैं।”

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई हाल ही में पहल गांव में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है और सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है।

सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश:

  • सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाई गई है।
  • सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी और भड़काऊ प्रचार पर विशेष नजर।
  • खुफिया इनपुट जुटाने के लिए तकनीकी निगरानी तंत्र और मज़बूत।
  • स्कूलों की सुरक्षा की समीक्षा जारी, ज़रूरत पड़ी तो निर्णय लिया जाएगा।
  • आज शाम शिमला में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है ताकि आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परखी जा सके।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और संयम बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

TAGGED: Shimla CM Sukhwinder singh sukhu
Chandrika May 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर पर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान ” मोदी ने किया वो जो कहा था, आतंकी ठिकाने तबाह”
Next Article पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना की कार्रवाई सराहनीय: सुधीर शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुनिहार में बड़ा हादसा टला: नाले में गिरी कार, सवार सुरक्षित

Ago

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?